(समाज - सुदार और पर्याबरन खों समरपत संस्ता), संस्तापक : किसान गिरजाशंकर कुशवाहा 'कुशराज', पण्डित दीपेश मिश्रा 'तेजस्व'; इसतापना - १० फरबरी २०२०
Friday, June 5, 2020
Thursday, June 4, 2020
पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में, अपने नगर बरूआसागर में पहली बार आयोजित एक कार्यक्रम जिसमें की जाएगी वृक्षों की देखभाल...
आप सभी नगरवासियों को बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा है कि आप सभी पर्यावरण दिवस पर तन, मन, धन से सहयोग करें विशेषकर श्रमदान करके पर्यावरण को बचाने में सहयोगी बनें।
1- ट्री गार्डों की मरम्मत।
2- ट्री गार्डों के अंदर सफाई।
3- पेड़ों से सूखे और पीले पत्ते अलग करना।
4- जिन ट्री गार्डों के पेड़ सूख गए हैं, उनमें नए पेड़ लगाना। 5- आवश्यकता अनुसार पेड़ों को पानी देना।
दिनांक - 5 जून 2020, विश्व पर्यावरण दिवस
समय - सुबह 07:00 बजे
स्थान - किले के पास, बरूआसागर जिला झाँसी, बुंदेलखंड
आयोजक - बदलाओ टीम
नोट - आप सभी मुंह पर मास्क अवश्य लगाकर आयें।
#पेड़बचाओ_पर्यावरणबचाओ
#पर्यावरणबचाओ_जीवनबचाओ
Friday, March 20, 2020
बदलाओ की पहली मीटिंग बरुआसागर झाँसी में...
जै जै बुन्देलखण्ड दोस्तों! आज 20 मार्च 2020, शुक्रवार को हमारे नगर बरुआसागर, झाँसी की रानी की ग्रीष्म कालीन राजधानी में ताल के किनारे दूसरी मढ़िया पर हमारी अपनी संस्था 'बदलाओ : जन - जागरुकता के लानेँ' की पहली मीटिंग शाम 05 बजे सुनिश्चित की गई थी। लेकिन आँधी और बारिस की बजह से देर से मीटिंग सम्पन्न हुई। तेजस्व बदलाओ, कुशराज बदलाओ और नवीन पटैरिया समय पर पहुँच जाते हैं और फिर फोन से सम्पर्क साधते हैं और फिर सभी सदस्य आ जाते हैं। अब संस्थापक - महासचिव कुशराज मीटिंग की कार्यवाही शुरू करते हुए कहते हैं - "जै जै बुंदेलखंड दोस्तों! हम आप सभी का ध्यान नगर की प्रमुख समस्याओं पर केन्द्रित करना चाहते हैं। हमारे नगर की समस्याऐं प्लास्टिक - पॉलीथिन कचरे की सफाई न होना, सार्वजनिक स्थानों जैसे बाजार, मंसिल माता मंदिर पर शौचालय की व्यवस्था का न होना है और शिक्षा - स्वास्थ्य व्यवस्था का बदहाल होना है। इन समस्याओं के समाधान के लिए हम 'बदलाओ जन - जागरूकता आंदोलन' के तहत 'सफाई जागरूकता अभियान' शुरु करने जा रहे हैं। आप सब इस आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और बदलाओ के लक्ष्य की ओर अग्रसर बनें। हम बदलेंगे, तुम बदलोगे, हम सब बदलेंगे तभी तो ये समाज और दुनिया बदलेगी।"
इसके बाद नवीन पटैरिया ने सभा को संबोधित करते हुए शिक्षा सुधार के मुद्दे को उठाया और शिक्षा सुधार के सुझाव दिए।
तत्पश्चात कुलदीप दुबे ने कुशराज के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि बदलाओ की पहल सराहनीय है। जनता कर्फ्यू / भारत बंद और कोरोना वायरस के प्रति जन - जागरुकता फैलाने का सुझाव दिया। और फिर आयुष दुबे ने अंग्रेजी की एक सुप्रसिद्ध कहावत "Believe in yourself anything is possible" का हवाला देते हुए कहा कि एक दिन सारी दुनिया में चहुओर बदलाओ ही बदलाओ गुँजेगा। अब अभी जरूरत है हम सबको साहस के साथ कड़ी मेहनत करने की। अब जगजीवन यादव ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए, कुशराज के दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति के अनुभवों के बारे बताते हुए कहा कि हमारे मित्र कुशराज को शासन - प्रशासन से काम कराने का अच्छा खासा अनुभव है इसलिए हम सब कुशराज के साथ खड़े हैं, हमेशा बदलाओ के साथ खड़े है। अंत में सभा को संस्थापक - अध्यक्ष तेजस्व ने सम्बोधन में संगठन 'बदलाओ : जन जागरूकता के लानें" के इतिहास के बारे में विचार साझा करते हुए कहा कि हमनें परममित्र कुशराज की छात्र राजनीति में छात्रों को अपना हक माँगने के लिए एक घोषणापत्र जारी किया गया था, जिसमें छात्र - छात्राओं की माँगों को इस बात का हवाला देते हुए उठाया गया है कि संविधान के भाग -3 अनुच्छेद (19-22) द्वारा प्रदत्त स्वतन्त्रता के अधिकार के तहत अपनी आवाज बुलन्द कर रहे हैं;
से प्रभावित होकर अपने क्षेत्र के छात्रों और नागरिकों को अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए इस संस्था की नींव डाली है। इन्होंने न साथियों का सहास बढ़ाते हुए कहा कि हम सब उस वीरभूमि बुन्देलखण्ड के युवा हैं, जहाँ की झाँसी की रानी ने सन् 1857 की क्रान्ति की ज्योति जलाई थी और अब हम समाज बदलाओ क्रान्ति की ज्योति जलाने जा रहें हैं। 'बदलाओ' हम सबकी अपनी संस्था है। हम सबको मिलकर ही इस संस्था के माध्यम से अपने आपमें, इस समाज में और सारी दुनिया में बदलाओ लाना है और अपने सपनों की दुनिया बसाना है।
Thursday, March 19, 2020
सफाई जागरूकता अभियान, बरूआसागर झाँसी बुन्देलखण्ड
जै जै बुन्देलखण्ड दोस्तों! आज शुक्रवार, 20 मार्च 2020 से हमारी संस्था 'बदलाओ : जन - जागरूकता के लानेँ', "बदलाओ जन - जागरूकता आन्दोलन" के तहत 'सफाई जागरूकता अभियान' चला रही है। अभियान में आप हमारा हर प्रकार से सहयोग करें क्योंकि आप ही जैसे हम हैं जागरूक नागरिक। इस अभियान के द्वारा हम अपने नगर बरूआसागर में साफ - सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दे रहे हैं। क्योंकि आजकल सारी दुनिया में कोरोना वायरस के कारण चल रही महामारी से बचने का एकमात्र यही उपाय है कि अपने आसपास साफ़ - सफाई रखें और खुद साफ़ - सुथरे रहें। भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें।
हम आपको कोरोना वायरस से बचने के लिए तैयार कर रहे हैं। कोरोना के लक्षण : बुखार, सूखी खाँसी और साँस लेने में परेशानी आदि हैं।
साफ - सफाई से हमें फायदा ही फायदा है। साफ - सफाई होने से एक तो हम स्वस्थ्य रहते हैं और हमारा पर्यावरण भी दूषित होने से बच जाता है। आजकल दुनिया की सबसे बड़ी समस्या 'पर्यावरण प्रदूषण की समस्या' बनकर उभरी है। पर्यावरण प्रदूषण में कूड़ा - कचरा, पॉलीथिन और रसायनों की बहुत बड़ी हिस्सेदारी है। पॉलीथिन एक ऐसी चीज है जो कभी भी नष्ट नहीं होती, यदि हम उसे जलाते हैं तो वायु प्रदूषण होता है और यदि हम उसे जमीन पर खुला छोड़ देते हैं तो वह मृदा प्रदूषण का भी कारण बनती है। पॉलीथिन से हम जीव - जन्तुओं के लिए हानिकारक किरणें निकलती हैं इसलिए हमें पॉलीथिनयुक्त कचरे का योजनाबद्ध तरीके से निपटान करना चाहिए। हमें अपने पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनना है। पर्यावरण में भी सबसे ज्यादा पेड़ - पौधों के प्रति जिम्मेदार बनना है क्योंकि पर्यावरण हमारे प्रति सच्चे दोस्त की तरह व्यवहार करता है, वो हमें साँस लेने के लिए प्राणवायु ऑक्सीजन देता है, पीने के लिए पानी देता है और खाने के लिए फल, सब्जियाँ और अन्न देता है। पहनने के लिए कपड़े भी कपास जैसे पौधे से और भेड़ जैसे पशुधन से प्राप्त होते हैं। घर के लिए फर्नीचर भी पेड़ों से ही मिलता है इसलिए अब से हम भी पर्यावरण के दोस्त बनते हैं - 'पर्यावरणमित्र' और दुनिया की हर खबर, मुद्दे, वस्तु के प्रति जागरूक बनते हैं।
सबसे पहले हम अपने इस 'सफाई जागरूकता अभियान' के द्वारा नगर बरूआसागर के कई मुल्लालों में और सार्वजनिक स्थानों पर बहुत दिनों से पड़े 'पॉलीथिन के कचरे' को नगरपालिका परिषद् बरूआसागर को पत्र लिखकर साफ़ करवाने की गुजारिश कर रहे हैं। और सार्वजनिक स्थानों जैसे बाजार, मंसिल माता मंदिर आदि पर सरकार से शौचालय की व्यवस्था करने की गुजारिश कर रहे हैं। ताकि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 'स्वच्छ भारत - स्वस्थ्य भारत' का सपना वास्तव में साकार हो सके और गाँधीजी के सपनों का समाज बन सके। सरकार की पहल 'स्वच्छ भारत मिशन' सराहनीय है लेकिन प्रशासन यानि कर्मचारियोँ की नाकामी की बजह से आज तक हमारे बरूआसागर जैसे कई गाँव - शहर पूरी तरह स्वच्छ और स्वस्थ्य नहीं हो पाए हैं लेकिन अब हम जागरूक नागरिक इस रवैए में बदलाओ लाएँगे। "हम बदलेगें सफाई - व्यवस्था का हाल, अब बरूआसागर होगा पूरी तरह साफ़ - सुथरा और खुश हाल। "
#बदलाओजनजागरूकताआन्दोलन
#बदलाओजनजागरूकताकेलानेँ
#सफाईजागरूकताअभियान
#स्वच्छभारतमिशन
#स्वच्छबरूआसागर
#स्वस्थ्यबरूआसागर
#कोरोना
#बदलाओ
#बरूआसागर
#झाँसी
#बुन्देलखण्ड
#नगरपालिकापरिषदबरूआसागर
#कुशराजबदलाओ
#तेजस्वबदलाओ
#हमहैंबदलाओ
#Coronavirus
#COVID19
#WHO
#Badlaojanjagruktakelanen
#CleanlinessAwarenessCampaign
#BadlaoPublicAwarenessMovement
#KushraazBadlao
#TejasvaBadlao
#SwachchaBharatMission
#CleanBaruasagar
#HealthyBaruasagar
#Badlao
✒️ कुशराज बदलाओ
Monday, March 16, 2020
बदलाओ : जन - जागरूकता के लानें...
जै जै बुन्देलखण्ड दोस्तों! आप सभी को सूचित करते हुए हमें अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है कि आप सबकी, आप सबके लिए और आप सबके द्वारा ही समाज और दुनिया में बदलाओ लाने के उद्देश्य से ही 'बदलाओ : जन - जागरूकता के लानें, झाँसी बुंदेलखंड' नामक संस्था की स्थापना 10 फरबरी 2020 को बरुआसागर जिला - झाँसी बुन्देलखण्ड में युवा सामाजिक कार्यकर्त्ता; किसान गिरजाशंकर कुशवाहा 'कुशराज' और पंडित दीपेश मिश्रा 'तेजस्व' ने की है, जिन्हें कुशराज बदलाओ और तेजस्व बदलाओ के नाम भी जाना जाता है।
'बदलाओ' हम सबकी अपनी संस्था है। हम सबको मिलकर ही इस संस्था के माध्यम से अपने आपमें, इस समाज में और सारी दुनिया में बदलाओ लाना है और अपने सपनों की दुनिया बसाना है।
हम आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि आप इस संस्था से जुड़ें और समाज, क्षेत्र और दुनिया में बदलाओ लानेँ में अग्रणी भूमिका निभाएँ। "हम बदलेंगे, तुम बदलोगे, हम सब बदलेंगे तभी तो ये समाज और दुनिया बदलेगी।"
'बदलाओ : जन - जागरूकता के लानें' से जुड़ने के लिए यानि इसकी सदस्यता लेने के लिए आप निम्न सम्पर्क-सूत्रों पर सम्पर्क करें -: 📞
8800171019, 9140525712, 08052401785, 7800381117
प्रधान कार्यालय : बरूआसागर, जिला - झाँसी, बुन्देलखण्ड - 284201
अध्यक्ष : तेजस्व बदलाओ
महासचिव : कुशराज बदलाओ
✒ कुशराज बदलाओ
'बदलाओ' हम सबकी अपनी संस्था है। हम सबको मिलकर ही इस संस्था के माध्यम से अपने आपमें, इस समाज में और सारी दुनिया में बदलाओ लाना है और अपने सपनों की दुनिया बसाना है।
हम आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि आप इस संस्था से जुड़ें और समाज, क्षेत्र और दुनिया में बदलाओ लानेँ में अग्रणी भूमिका निभाएँ। "हम बदलेंगे, तुम बदलोगे, हम सब बदलेंगे तभी तो ये समाज और दुनिया बदलेगी।"
'बदलाओ : जन - जागरूकता के लानें' से जुड़ने के लिए यानि इसकी सदस्यता लेने के लिए आप निम्न सम्पर्क-सूत्रों पर सम्पर्क करें -: 📞
8800171019, 9140525712, 08052401785, 7800381117
प्रधान कार्यालय : बरूआसागर, जिला - झाँसी, बुन्देलखण्ड - 284201
अध्यक्ष : तेजस्व बदलाओ
महासचिव : कुशराज बदलाओ
✒ कुशराज बदलाओ
Subscribe to:
Posts (Atom)

